इस जानी मानी सिंगर के साथ हुई बदसलूकी, सिंगर ने आरोपी पर फेंकी माइक
Cardi B: दुनिया की सबसे मशहूर सिंगर और रैपर में से एक अमेरिकी सिंगर और रैपर कार्डी बी अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।सिंगर के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हो गया जिससे सभी हैरान रह गए।दरअसल, सिंगर के ऊपर किसी एक शख्स ने बदतमीजी करते हुए उनके ऊपर ड्रिंक फेंक दी।उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
परफॉर्म के दौरान हुई घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्डी-बी अपने सुपरहिट गाना Bodak Yellow पर परफॉर्म कर रही थीं। इसी दौरान ऑडियंस में बैठे एक दर्शक ने कार्डी-बी की तरफ अपनी ड्रिंक उछाल दी। कार्डी फौरन ही ठहर गईं और वह एक कदम पीछे हटतीं तब तक ड्रिंक उन पर आ गिरती है। ये हरकत देख उन्होंने हाथ में पकड़ रखा माइक सीधे इस शख्स को मारा। कार्डी-बी के ऐसा करते ही भीड़ में हलचल मच गई और सिक्योरिटी वालों ने इस शख्स को धर दबोचा। वो इसे वहां से पकड़कर बाहर ले गए। इस मौके पर सिंगर खूबसूरत ऑरेंज कलर की ड्रेस में नजर आ रही थी।सोशल मीडिया पर इस वक्त कार्डी-बी काफी ट्रेंड कर रही हैं।
इन कलाकारों के साथ भी हुई बदसलूकी
इससे पहले सिंगर और एक्टर हैरी स्टाइल्स को भी ऐसी ही घटना का सामना करना पड़ा था जहां उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। एक प्रशंसक ने उन पर कुछ फेंका, जो उनकी आंख में लगा।कई अन्य कलाकारों को अपने संगीत समारोहों में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का सामना करना पड़ा है। बेब रेक्सा को टांके लगाने पड़े क्योंकि एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने आए एक व्यक्ति ने जानबूझकर उन पर फोन फेंक दिया। एवा मैक्स को एलए में अपने एक प्रदर्शन के दौरान चेहरे पर थप्पड़ पड़ा था, जबकि पिंक ने एक शो के दौरान उन पर राख फेंकी थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply