तेलंगाना में बारिश ने मचाई तबाही, गोदावरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार
Telangana Rain: देशभर में बारिश का कहर जारी है। मैदानी इलाके से लेकर पहाड़ी इलाकों तक हर जगह बारिश का कहर जारी है। हिमाचल, उत्तराखंड, गुजरात और राजस्थान के बाद अब तेलंगाना में मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। गोदावरी नदी का जल स्तर भी भद्राचलम शहर में खतरे के निशान को पार कर गया, जिसके बाद जिला अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया है।
चलाया जा रहा राहत अभियान
अधिकारियों के अनुसार, भद्राचलम में गोदावरी नदी में जल स्तर 56फीट है। जिला अधिकारियों ने कहा,गोदावरी का जल स्तर 56 फीट है। अगर जल स्तर 60 फीट तक भी बढ़ता है तो हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। यहां के गांवों में राहत अभियान चलाया जा रहा है और सभी जिला अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। अधिकारी ने कहा कि गोदावरी का स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हमने पहले से ही पुनर्वास केंद्रों, एनडीआरएफ टीमों और क्षेत्रीय कार्यालयों की व्यवस्था कर ली है और सभी पंचायती राज, सिंचाई और अन्य विभागों के साथ समन्वय कर रहे हैं।
इतने परिवार हुए प्रभावित
तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी नदी के बढ़ते जल स्तर के बारे में बताते हुए भद्राद्री कोठागुडेम जिला कलेक्टर प्रियंका आला ने कहा कि लगभग 27 कॉलोनियों और गांवों को खाली करा लिया गया है। कुल 790 परिवार, जिनमें 2321 लोग शामिल हैं, उनको निकाला जा चुका है। उन्होंने कहा कि हमने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और यह कल रात से जारी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply