Nitish Kumar Reddy: पिता ने छोड़ी नौकरी....फिर पंड्या ने बदली किस्मत, एक नजर नीतीश रेड्डी के संषर्घ भरे सफर पर

Nitish Kumar Reddy Story: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 358 रन बना लिए है। तीसरे दिन भारत की तरफ से ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी अपने प्रदर्शन से भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने पहले पारी में शतक जड़ दिया। खेल खत्म होने तक रेड्डी 104 रन बना लिए हैं। उन्होंने इस पारी में 10 चौके के अलावा एक छक्का भी लगाया।
मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे मुकाबले में पहली पारी में भारत ने 191 रनों पर 6 विकेट खो दिए थे। जिसके बाद टीम इंडिया पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे नीतीश रेड्डी ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 127 रनों की पार्टनरशिप की। दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को फॉलोऑन से बचा लिया। नीतीश रेड्डी ने शतक लगा दिया। साथ ही वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारी खेल कर टीम इंडिया पर फॉलोऑन के खतरे को खत्म कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया शानदार प्रदर्शन
आस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब नीतीश कुमार रेड्डी को टीम इंडिया में शामिल किया था, तब उनके सिलेक्शन पर सवाल उठे रहे थे। हालंकि नीतीश कुमार ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों को मुंहतोडत़ जवाब दिया है। पर्थ टेस्ट में उन्होंने 41 और 38* रनों की पारी खेली थी। एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में 42 रन बनाए थे। गाबा टेस्ट में नीतीश ने केवल 16 रन बनाए थे, वो भी काफी मूल्यवान रहा। उन्होंने सातवें विकेट के लिए रवीद्र जडेजा के साथ 53 रनों की पारी खेली।
टीम मैनेजमेंट ने जताया भरोसा
अच्छे प्रदर्शन के बाद नीतीश रेड्डी को टीम से बाहर करने की चर्चाएं तेज हो गई थी। लेकिन टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया और उन्हें अंतिम ग्यारह में जगह दी। इसके बाद मेलबर्न में उन्होंने अपने प्रदर्शन से लोगों का जीत लिया।
बेटे के लिए छोड़ी अपनी नौकरी
नीतीश कुमार रेड्डा के लिए क्रिकेट का सफर आसान नहीं था। नीतीश एक मिडिल क्लास परिवार से आते हें। उनके करियर के लिए नीतीश के पिता ने अपनी नौकरी छोड़ दी। साथ ही उनका मार्गदर्शन किया और पालन-पोषण किया। उनके पिता की कड़ी मेहनत का फल ही है कि नीतीश कुमार आज एक स्टार क्रिकेट बनकर उभरे हैं। बता दें कि नीतीश के पिता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पिता पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास किया था कि वह एक अच्छा क्रिकेटर बन सकते हैं।
हार्दिक पंड्या ने बदली किस्मत
नीतीश कुमार रेड्डी के पिता मुत्याला ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे के बारे में बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में भारत के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक के साथ मुलाकात के बाद नीतीश का करियर बदल गया। मुत्याला ने कहा, 'एनसीए में बिताए अपने U19 दिनों के दौरान, उन्हें हार्दिक पंड्या से बात करने का मौका मिला। तब से वह सिर्फ एक ऑलराउंडर बनना चाहता था।
Leave a Reply