मायावती ने अपना उत्तराधिकारी किया घोषित, भतीजे आकाश आनंद को सौंपी विरासत
BSP: बहुजन समाज पार्टीकी सुप्रीमो मायावती ने अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। लखनऊ में आयोजित पार्टी बैठक के दौरान उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। बता दें कि आकाश आनंद लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) कर चुके हैं।
मायावती ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया
दरअसल मायावती ने आज लखनऊ में BSPकी बैठक की। जहां उन्होंने 2024 के चुनाव से पहले अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपनी विरासत अपने भतीजे आकाश आनंद को सौंपी है। आकाश आनंद ने साल 2017में राजनीति में एंट्री ली थी। जब वह सहारनपुर रैली में पहली बार मायावती के साथ मंच पर दिखे थे। आकाश फिलहाल पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर भी हैं। वहीं 2017में एक बड़ी रैली कर आकाश आनंद को राजनीति में लॉन्च किया था।
वहीं 2017, 2019में पार्टी को बड़ी हार मिली तो वहीं 2022के यूपी चुनाव में तो बसपा महज एक सीट पर सिमट गई। ऐसे राज्यों में बीएसपी के प्रदर्शन में बड़ी गिरावट आई है जहां पार्टी की जड़ें पुरानी और गहरी तो हैं लेकिन उतनी मजबूत नहीं हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply