Maharashtra News: BMC चुनाव के लिए एक हुए 'ठाकरे ब्रदर्स', दिल्ली में बैठे लोग हमें तोड़ रहे हैं- उधद्व ठाकरे
Maharashtra News: बीएमसी चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में सभी पार्टियां अब एक्टिव मोड में आ गई है। इसी बीच लंबे समय बाद उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) बीएमसी चुनाव में एक साथ आ गए हैं। दोनों पार्टियों ने 29 नगर निगम चुनावों के लिए एक दूसरे से हाथ मिलाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों ठाकरे बधुओं ने मिलकर इस गठबंधन का ऐलान किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी सोच एक है। हमें मराठियों का संघर्ष, उनका बलिदान याद है। उन्होंने कहा कि आज हम दोनों भाई एकसाथ हैं। हम एकसाथ रहने के लिए साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे लोग हमें तोड़ रहे हैं। इस बार हमें नहीं टूटना है। ऐसा हुआ, तो बलिदान का अपमान होगा। राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र, मुंबई किसी भी झगड़े से बड़ा है। आज हम दोनों भाई साथ हैं। उन्होंने कहा कि सीटों का बंटवारा मायने नहीं रखता। मुंबई का मेयर मराठी ही होगा, वह हमारा ही होगा।
हमारे लिए राजनीति सेवा का माध्यम है- प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, BMC के 3.5 सालों से चुनाव नहीं हुए हैं। इन्होंने(महायुति) उसका सारा पैसा लूट लिया है। जनता का कोई काम नहीं हुआ है। हम ये सभी मुद्दे जनता के बीच लेकर जाएंगे और जनता का विश्वास जीतेंगे। उन्होंने कहा कि ये(महायुति) लोग केवल पैसे और पावर के लिए आए हैं। इनके लिए राजनीति ताकत हासिल करना है और हमारे लिए राजनीति सेवा का माध्यम है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply