‘145 से 150 सीटें मिलने जा रही है’ राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा
Rahul Gandhi in Vidisha: मध्य प्रदेश के विदिशा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि "आप लिख लो मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को 145 से 150 सीटें देने जा रही है। आज से 5 साल पहले आपने कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी और फिर प्रधानमंत्री मोदी, शिवराज सिंह चौहान, अमित शाह ने मिलकर विधायकों को खरीदकर मध्य प्रदेश की चुनी हुई सरकार को चोरी किया। भाजपा के नेताओं ने सौदा करके जो आपका निर्णय था उसको कुचलने का काम किया है।
राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में 5 साल पहले आपने कांग्रेस की सरकार चुनी थी, लेकिन मोदी-शिवराज सिंह- अमित शाह ने MLAs को खरीद कर आपकी चुनी हुई सरकार चोरी कर ली थी। BJP के नेताओं ने आपके निर्णय और दिल की आवाज को कुचलने का काम किया था। प्रदेश के किसानों, युवाओं, छोटे व्यापारियों के साथ धोखा किया। BJP ने कहा था कि कांग्रेस ये नहीं कर पाएगी लेकिन हमने पिछली बार किसानों का कर्ज माफ किया था।
मोदी जी द्वारा खोला हुआ एक भी कारखाना नहीं दिखता- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में आप युवाओं से पूछोगे कि- आप क्या करते हैं? उनका जवाब होता है- कुछ नहीं। मोदी जी कहते हैं कि मध्यप्रदेश में हमने 500 कारखाने खोले हैं, लेकिन मोदी जी द्वारा खोला हुआ एक भी कारखाना नहीं दिखता। अभी मुझे पता चला कि आपके शहर के विकास के लिए 1,700 करोड़ रुपए भेजे गए, लेकिन आप तक एक रुपया नहीं पहुंचा। सारे पैसे BJP के भ्रष्ट मंत्रियों के जेब में चले गए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply