उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन का निधन, लंबे समय से मेदांता में चल रहा था इलाज
BJP Leader Ashutosh Tondon Dies: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के बेटे और पूर्व नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी लखनऊ शहर पूर्वी से विधायक थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित होने के कारण उनका लखनऊ के मेदांता में इलाज चल रहा था। गुरुवार को मिली जानकारी के मुताबिक मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
आशुतोष टंडन के निधन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और लखनऊ पूर्व के विधायक आशुतोष टंडन उर्फ 'गोपालजी' के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ की जनता की सेवा के लिए समर्पित था। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई है।'' राजनाथ सिंह ने आगे लिखा, "लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुख की इस घड़ी में मैं उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।"
BJPके राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव टंडन ने भी पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ''लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री आशुतोष टंडन "गोपाल" जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। यह हमारे लिए अपूरणीय व्यक्तिगत क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।परिवार के सदस्यों और उनके समर्थकों को सहायता प्रदान करें।"
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply