Liquor Policy Case: ‘….लेकिन कुछ नहीं निकला’ संजय सिंह की गिरफ्तारी पर केजरीवाल ने भाजपा पर कसा तंज
नई दिल्ली: संजय सिंह गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इन्होंने कहा स्कूल के क्लासरूम बनाने, बिजली, सड़कों के निर्माण, पानी में घोटाला हुआ है। सारी जांच करा ली लेकिन कुछ नहीं निकला। उन्होंने कहा कि अब पता चल रहा है कि यह पूरा शराब घोटाला ही फर्जी है। इनके पास एक भी सबूत नहीं है।
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी पार्टी पर झूठा केस लगा कर फंसाने की कोशिश करनी है। ये सब लोकतंत्र का लिए ठीक नहीं है। शराब घोटाला पूरी तरह से फर्जी है। एक भी पैसे का लेनदेन नहीं हुआ। इनके पास कोई सबूत नहीं है। कुछ दिनों पर शराब घोटाला बंद हो जाएगा। फिर कुछ नया लेकर आ जाएंगे।तंग और टॉर्जर करके जबरदस्ती बयान लिए हैं। इन लोगों की नीयत खराब है। दिल्ली में इतने काम हो रहे हैं।
ईडी की हिरासत में संजय सिंह
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंहको ईडी ने पांच दिनों के लिए हिरासत में ले लिया है। उन्होंने आबकारी नीति मामले में पूछताछ की जा रही है।वहीं खबर सामने आई है कि ईडी ने संजय सिंह से पीछे जाने वाले सवालों की लिस्ट तैयार की है जिसमें 10-15 सवाल है। जिसना जवाब ईडी को चाहिए।
Leave a Reply