Kerala Road Accident: सबरीमाला तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत
Kerala Road Accident: केरलके मलप्पुरम में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कर्नाटक से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस और ऑटो में जबदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक सहित 5 लोगों की मृत्यु हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार करीब शाम 6 बजे हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई. काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि किस वजह से यह घटना हुई है। इस हादसे पर पुलिस अधिकारी शशिधरन एस ने कहा, "पुलिस मोटर वाहन विभाग के साथ एक संयुक्त जांच करेगी और दुर्घटना स्थल की ठीक से जांच करेगी और देखेगी कि क्या सड़क के साथ कोई समस्या है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगी कि ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply