पंजाब के होशियारपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 24 से ज्यादा घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के होशियारपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक बस और कार में जबरदस्त टक्कर हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 24 से ज्यादा यात्री घायल हैं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई।
होशियारपुर जिले के दसूहा के हाजीपुर रोड पर पड़ते गांव सगरा नजदीक एक बस और कार की टक्कर हो गई। जिसमें 4 लोगों की मौत और कई दर्जन लोग गंभीर जख्मी हो गए। जानकारीके अनुसार, तलवाड़ा से दसूहा जा रही थी तब यह हादसा हुआ। हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चला। घायलों को दसूहा के सरकारी हस्पताल पहुंचाया गया। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। मुकेरियां के उप पुलिस अधीक्षक कुलविंदर सिंह विर्क ने बताया कि घायलों को तुरंत दसूया के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को एडवांस इलाज के लिए नजदीकी बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।
Leave a Reply