एकतरफा प्रेम में सिरफिरे ने की लड़की की हत्या, फिर शव के साथ किया ये खौफनाक काम
Kashmir crime: जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक सनसनीखेज बिल्डिंग मॉडल का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जहां एक तरफ आरोपी ने महिला की हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए। वहीं दूसरी तरफ मृतक के 4दिन पहले लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी और उसके शरीर के तीन टुकड़ों को आरोपी ने अलग-अलग जगह पर फेंक दिया था।
बता दे कि आरोपी की पहचान शब्बीर के रूप में हुई है जिसने 30वर्षीय विवाहित महिला की हत्या कर उसका सिर काट दिया और फिर शरीर के कई टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि 8मार्च को पुलिस पोस्ट सोईबुक को तनवीर अहमद खान का एक आवेदन मिला जिसमें कहा गया था कि उसकी बहन 7मार्च को कोचिंग क्लास के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी। फिलहाल संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। 10मार्च को आरोपी शब्बीर अहमद ने अपने जुर्म कबूल लिया था।
पुलिस ने बरामद के शव के टुकड़े
वही पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने महिला की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और रेलवे ब्रिज ओंपोरा और सेबडेन जैसे विभिन्न स्थानों पर ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने बीती रात शव के सारे टुकड़े बरामद कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शब्बीर अहमद महिला से शादी करना चाहता था और उसके प्रस्ताव को परिजनों ने ठुकरा दिया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply