सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में पुलिस कमिश्नर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताया कैसे दबोचे आरोपी
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड:राजस्थान के जयपुर में सुखदेव की हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। इस बीच पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस मामले की कहा तक जांच हुई है उसके बारे में बताया।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस की कॉन्फ्रेंस
जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया, 5 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के तुरंत बाद जो 2 आरोपी बच गए थे वो जयपुर शहर से फरार होने में सफल हो गए। घटनाक्रम के पश्चात आरोपियों को चिन्हित करके ट्रैक करना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती थी... जल्द ही हमारी टीम को उनके बारे में जानकारी मिली और हमने उन्हें आगे ट्रैक करना शुरू कर दिया। 2-3 दिनों तक हमारा काम चलता रहा लेकिन हमेशा हमारी टीम आरोपियों से 6 से 8 घंटे पीछे रही। इस बीच SIT को अहम सूचना मिली।
अब तक जांच का दिया ब्यौरा
उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा पुलिस और पंजाब पुलिस ने भी हमारी मदद की। हिसार पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस की विशेष टीम हमारे साथ जुड़ी। 8 दिसंबर को हमें उनकी वास्तविक समय की जानकारी मिली जिसके आधार पर कल दो शूटरों और उनके लिए व्यवस्था करवाने वाले व्यक्ति को चंडीगढ़ सेक्टर 22 में एक होटल के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। "
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply