iPhone Alert: अखिलेश यादव, शशि थरूर समेत कई विपक्षी नेताओं को एप्पल के तरफ से अलर्ट मैसेज , जानें क्या है पूरा मामला
iPhone Alert: कई सारे भारतीय विपक्षी नेताओं को टेक्नोलॉजी कंपनी एपल की तरफ से अलर्ट मैसेज आया है। जिसमें उनके आईफोन को 'स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स'के जरिए निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है। इसकी जानकारी खुद विपक्षी नेताओं ने दी है। जिन नेताओं को चेतावनी भेजी गई है उसमें टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी मेंबर पवन खेड़ा, शिवसेना (यूबीटी) की नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, सीपीआई-एम नेता सीताराम येचुरी, आप सांसद राघव चड्ढा, एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी शामिल हैं। नेताओं के अलावा कुछ पत्रकारों को भी अलर्ट मेसेज भेजे गए हैं। इसकी जानकारी विपक्षी नेताओं खुद दी है।
विपक्षी नेताओं ने दी जानकारी
कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुएभाजपा पर निशाना साधा और कहा, 'डियर मोदी सरकार, आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?'दूसरी तरफटीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि उन्हें अभी एपल की तरफ से चेतावनी मिली है कि सरकार उनके आईफोन और मेल आईडी को हैक करने की कोशिश कर रही है। वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एपल थ्रेट नॉटिफिकेशन के जरिए मालूम चला कि मेरे फोन को निशाना बनाया जा रहा है। ओवैसी ने शायराना अंदाज में कहा कि ख़ूब पर्दा है कि चिलमन से लगे बैठे हैं। साफ़ छुपते भी नहीं सामने आते भी नहीं।
अलर्ट मैसेज में कही गई ये बात
गौरतलब है कि अलर्ट मैसेज में कहा गया है कि , 'स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स आपका आईफोन टारगेट कर रहे हैं। अटैकर्स आपकी एपल आईडी के जरिए रिमोटली आईफोन का एक्सेस लेने की कोशिश कर रहे हैं। ये अटैकर्स आपको व्यक्तिगत तौर कर रहे हैं। यदि आपके डिवाइस के साथ किसी स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स ने छेड़छाड़ की है, तो वे आपके संवेदनशील डेटा, कम्युनिकेशन और यहां तक कि कैमरा और माइक्रोफोन तक रिमोटली पहुंच पा सकते हैं।इस चेतावनी को गंभीरता से लें।'
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply