मामूली कहासुनी में बरसाई गोलियां, 2 की मौत, महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल
IndoreGun ShotNews: देश के किसी ना किसी कोने से रोजाना गोली मारने की खबर सामने आ जाती है। ऐसे में इंदौर के खजराना से दोनों पक्ष के बीच मामूली कहासुनी में गोलियों की बारिश कर दी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बंदूक को कब्जे में लिया और आरोपी को गिरफ्तार भी किया।
मामूली कहासुनी में बरसाई गोली
जानाकरी के अनुसार, खजराना के रामकृष्ण कॉलोनी में रहने वाले बैंक सिक्योरिटी गार्ड राजपाल सिंह पनी पालतू कुत्ते को घुमा रहा था। तभी अचानक उसी इलाके में रह रहे विमल नाम के एक शख्स ने कुत्ते को पत्थर मार दिया। जिसके बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान राहुल नाम का एक शख्स और आ गया। कहासुनी और बढ़न लगी। तभी राजपाल ने छत से पहले हवा में फायरिंग की। फिर विमल और राहुल पर गोली बरसानी शुरू कर दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। साथ में कई लोग घायल हो गए।
गोली लगने से 2 लोगों की मौत
गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। राहुल और विमल के घर वाले बाहर निकले जिन्हें गोली की छर्रे लगे और वो घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि 12 बोर की बंदूक से गोली चली थी।घायल लोगों के आंखों और चेहरे पर गोली लगी। मृतक राहुल और विमल रिश्ते में जीजा साले थे। विमल का निपानिया में सैलून है और 8 साल पहले राहुल की बहन से उनकी शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां भी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply