Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 6.9 रही तीव्रता
Indonesia Earthquake: मंगलवार के सुबह इंडोनेशिया की धरती हिल गई। दरअसल, इंडोनेशिया के बांदा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.9 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इंडोनेशियाई समय के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह 10बजकर 23मिनटपर देश के बांदा सागर में महसूस किए गए। समंदर में उठे इस भूकंप के वजह से सौमलाकी शहर हिल उठा।
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, भूकंप से अब तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं समाचार एजेंसी एएफपी ने सौमलाकी शहर के एक निवासी के हवाले से बताया कि भूकंप के झटके काफी तेज थे। वहीं एएफपी के अनुसार, भूकंप के बीच सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इससे पहले जुलाई के महीने में भी इंडोनेशिया की धरती डोली थी। उस दौरान इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा द्वीप पर भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई थी।भूकंप का केंद्र तिमोर लेस्ते के करीब पूर्वी इंडोनेशियाई क्षेत्र के समुद्र में 75 किलोमीटर की गहराई पर था।
602लोगों की हुई थी मौत
वहीं पिछले साल नवंबर में 5.6तीव्रता के भूकंप में इंडोनेशिया के पश्चिमी जाबा में 602लोगों की मौत हुई थी। साल 2004में सुमात्रा क्षेत्र में 9.1तीव्रता के भूकंप की वजह से सुनामी आ गयी थी, जिसके बाद इस इलाके में 2लाख 20हजार लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें 1लाख 70हजार लोग सिर्फ इंडोनेशिया से थे।
आते रहते हैं भूकंप
दरअसल, इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर बसा हुआ है इस वजह से वहां भूकंप आते रहते हैं। रिंग ऑफ फायर प्रशांत, कोकोस, भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई, जुआन डे फूका, नाजका, उत्तरी अमेरिकी और फिलीपीन टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में जुड़ी हुई हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply