Khalistan Terror in Punjab: पाकिस्तान की नई चाल का खुलासा, पंजाब में फिर सक्रिय कर रहा खालिस्तानी आतंकी
Khalistan Terror in Punjab: कनाडा से विवाद के बीच पाकिस्तान भारत में खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा देने में लगा है। इस बीच अब सुरक्षा बलों ने पंजाब तरनतारन से खालिस्तानी अलगाववादी आतंकवाद को बढ़ावा देने की पाकिस्तान की चाल का पर्दाफाश कर दिया है। ड्रोन के जरिए भारत में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी की कोशिश की जा रही है। आतंकवादी इसका इस्तेमाल नशे के कारोबार और देश विरोधी गतिविधियों में करते हैं।
अक्टूबर महीने में चार बार पाकिस्तान से तरनतारन में घुसे ड्रोनों को मार गिराया गया, जिनके जरिए हथियारों और ड्रग्स की तस्करी की कोशिश की गई थी। पिछले कुछ सालों में पंजाब तरनतारन में सबसे ज्यादा बार ऐसे ड्रोन मार गिराए गए हैं, जो आतंकियों की मदद के लिए भारत में दाखिल हुए थे।
पाकिस्तान भेर रहा ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियारों की खेप
सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चिंता का कारण यह है कि पिछले एक महीने में अमृतसर में तरनतारन के पास ऐसे ही ड्रोन बरामद हुए हैं। सुरक्षा बलों की चिंता का एक और बड़ा कारण यह है कि तरनतारन और अमृतसर में बरामद ड्रोन चीन में बने हैं और हल्के वजन के हैं, जिनके जरिए ज्यादा से ज्यादा वजन की खेप भेजने की कोशिश की जाती है। पाकिस्तान की ये खेप ड्रग्स और हथियारों की है।
एजेंटों की तलाश में सुरक्षा एजेंसियां
पाकिस्तान की इस नई चाल का पता चलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब तरनतारन और अमृतसर के पास इस खेप को रिसीव करने के लिए एजेंटों की तलाश कर रही हैं। पाकिस्तान की इस चाल को नाकाम करने के लिए इन इलाकों में ड्रोन रोधी तकनीक को और विकसित किया गया है और स्थानीय पुलिस के साथ एक विशेष अभियान भी चलाया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply