'सनातन धर्म' को लेकर टिप्पणी करने पर उदयनिधि स्टालिन और प्रियांक खरगे के खिलाफ FIR दर्ज, लगाई गई ये धाराएं
Case Against Udayanidhi Stalin On Sanatana Dharma Remarks:सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने 'सनातन धर्म' पर विवादित बयान को लेकर तमिलनाडु सरकार के खेल मंत्री उदयनिधि और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खरगे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रामपुर की कोतवाली सिविल लाइंस में वरिष्ठ अधिवक्ता हर्ष गुप्ता और राम सिंह लोधी ने धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत की है।
इस मामले को लेकर वकील हर्ष गुप्ता ने बताया कि 4 सितंबर 2023 को अखबार में विस्तृत खबर छपी थी कि तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, जो कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे हैं, उन्होंने सनातन धर्म के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोना, डेंगू और मलेरिया से कर दी। अगले दिन कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने भी उदयनिधि के भाषण का समर्थन किया।
भाषण से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत -वकील हर्ष गुप्ता
वकील हर्ष गुप्ता ने कहा कि उदयनिधि और प्रियांक खड़गे के भाषण से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. हमारा सनातन धर्म एक सनातन धर्म है, एक सतत धर्म है। जिस पर किसी भी व्यक्ति विशेष या किसी भी धर्म के व्यक्ति पर अभद्र टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। टिप्पणियों से हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले की शिकायत बार एसोसिएशन रामपुर के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह लोधी ने पुलिस अधीक्षक से की। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
इस मामले में क्या कहती है भारतीय दंड संहिता?
भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 295A के अंतर्गत वह कृत्य अपराध माने जाते हैं जहाँ कोई आरोपी व्यक्ति, भारत के नागरिकों के किसी वर्ग (class of citizens) की धार्मिक भावनाओं (Religious Feelings) को आहत (outrage) करने के विमर्शित (deliberate) और विद्वेषपूर्ण आशय (malicious intention) से उस वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करता है या ऐसा करने का प्रयत्न करता है। यह अपमान, उच्चारित शब्दों (Spoken words) या लिखित शब्दों (written words) द्वारा या संकेतों (signs) द्वारा या दृश्यरूपणों (visible representations) द्वारा या अन्यथा किया जा सकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply