INDIA Mumbai Meet LIVE: ‘संसद का विशेष सत्र मणिपुर के लिए नहीं बुलाया’, I.N.D.I.A गठबंधन ने केंद्र पर बोला हमला
I.N.D.I.A Mumbai meet: 2024 के लोकसभा चुनाव में NDA का मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा के लिए मुंबई में 'I.N.D.I.A' गठबंधन की बैठक दो दिनों से चल रही है। मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में चल रही बैठक के दूसरे दिन नेताओं ने ग्रुप फोटो खिंचवाकर एकजुटता का संदेश दिया। इसके अलावा शरद पवार, तेजस्वी यादव, संजय राउत समेत 13 नेताओं को कोऑर्डिनेशन कमेटी में शामिल किया गया है। वहीं अब बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि I.N.D.I.A गठबंधन का नया लोगो आज लॉन्च नहीं किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में 'एक देश एक चुनाव' के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। आज बैठक में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर चर्चा हुई। दरअसल, मोदी सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। माना जा रहा है कि इसमें वन नेशन वन इलेक्शन पर बिल आ सकता है।
बैठक के बाद I.N.D.I.Aगठबंधन सरकार पर जमकर साधा निशाना
मणिपुर पर संसद का विशेष सत्र क्यों नहीं बुलाया -खड़गे
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसद का विशेष सत्र मणिपुर के लिए नहीं बुलाया। मणिपुर जल रहा था, तो स्पेशनल सत्र क्यों नहीं बुलाया? चीन के मुद्दे पर क्यों नहीं विशेष सत्र बुलाया। संवैधानिक संस्थाओं का सत्यनाश कर रहे हैं। ED, CBIका दुरुपयोग किया जा रहा है।
नीतीश कुमार ने साधा निशाना
मुंबई में INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक में बिहार के मुख्यंमत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार काम कम करती है, उनके बारे में छपता ज्यादा है। ये देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं। हम इतिहास को बदलने नहं देंगे। वो हारेंगे, वो जाएंगे। आज देखिए, बिना काम किए उनकी तारीफ हो रही है। वे जगह-जगह जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
संजय राउत ने 14 सदस्यीय समन्वय समिति की घोषणा की
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने 14 सदस्यीय समन्वय समिति(कॉर्डिनेशन कमेटी) के नामों की घोषणा की - के.सी. वेणुगोपाल (कांग्रेस), शरद पवार (एनसीपी), टीआर बालू (डीएमके), हेमंत सोरेन (जेएमएम), संजय राउत (शिवसेना-उद्धव गुट) , तेजस्वी यादव (राजद), अभिषेक बनर्जी (टीएमसी), राघव चड्ढा (AAP), जावेद अली खान (सपा), ललन सिंह (जेडीयू), डी राजा (CPI), उमर अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस), महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), CPI (M) से एक और सदस्य की भी घोषणा की जाएगी।
मोदी सरकार ने गैस सिलेंडर का दाम दोगुना कर सस्ता किया
महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ मिलकर लड़ना है। मोदी सरकार ने LPGके दाम दोगुने कर 200 रुपये कम किए हैं। मोदी 100 रुपये बढ़ाते हैं, दो रुपये कम करते हैं। सरकार गरीबों के खिलाफ काम करती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply