क्या एक बार फिर NCP में पड़ने वाली है दरार? अमित शाह से मुलाकात पर जयंत पाटिल खुद दिया जवाब
Jayant Patil Met Amit Shah: महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी उथल-पुथल के आसार नजर आ रहे हैं। NCPनेता शरद पवार के करीबी जयंत पाटिल की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि शरद पवार गुट के नेता जल्द ही BJPमें शामिल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि पाटिल ने शनिवार (5 अगस्त) को अमित शाह से मुलाकात की थी। अब इस मामले पर जयंत पाटिल ने जवाब देते हुए सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।
पुणे में अमित शाह से अपनी कथित मुलाकात की अफवाहों को सिरे से नकारते हुए पाटिल ने कहा कि आपसे किसने कहा कि मैं अमित शाह से मिला, आपको उनसे पूछना चाहिए जो ये सब कह रहे हैं। शनिवार (5 अगस्त) को मैं शरद पवार के आवास पर था। मैं किसी से नहीं मिला।
पाटिल ने दिया ये तर्क
6 अगस्त को मुंबई में बोलते हुए पाटिल ने जोर देकर कहा कि उन्होंने शनिवार (5 अगस्त) के बाद से कभी भी मुंबई नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि जब मैं शनिवार को मुंबई में था, तब मैं शरद पवार के घर पर था, फिर शनिवार की रात मैंने अनिल देशमुख और राजेश टोपे सहित पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठक की जो रविवार (6 अगस्त) की सुबह तक जारी रही।
उन्होंने कहा कि रविवार (6 अगस्त) सुबह मैंने पार्टी के आंतरिक मामलों को लेकर फिर शरद पवार से मुलाकात की. तो मैं अमित शाह से कहां मिल सकता हूं? सांगली के इस्लामपुर वालवा निर्वाचन क्षेत्र से सात बार विधायक रहे जयंत पाटिल ने स्पष्ट किया कि हम सभी पवार और विपक्षी महा विकास अघाड़ी के साथ हैं।
पाटिल को पवार का कट्टर वफादार माना जाता है
हाल के दिनों में कहा जा रहा है कि पाटिल जो शरद पवार के कट्टर वफादार माने जाते हैं। जाहिर तौर पर उनकी मुलाकात पुणे के जेडब्ल्यू में अमित शाह से हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र के पुणे में हैं। रविवार को अमित शाह पुणे में एक कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने डिप्टी सीएम और शरद पवार के खिलाफ बगावत करने वाले अजित पवार के साथ मंच साझा किया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply