MP Exit Poll Result 2023: सिंधिया के गढ़ में आखिर किसको मिल रही है बढ़त? जानें MP में किसके सिर सजेगा सत्ता का ताज
MP Exit Poll Result 2023: MP एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में सबकी नजरें ग्वालियर-चंबल इलाके पर टिकी हैं। 2020 में ग्वालियर-चंबल की वजह से गिरी कमलनाथ की सरकार। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के साथ BJPमें शामिल हो गए थे। ABPऔर C-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, ग्वालियर-चंबल में BJPकी स्थिति अच्छी नहीं है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में BJPको बड़ा नुकसान हो रहा है।
दरअसल, मध्य प्रदेश में ABPऔर C-Voterके एग्जिट पोल के मुताबिक BJPको 88-112 सीटें और कांग्रेस को 113-137 सीटें मिल रही हैं। जबकि अन्य को 02-08 सीटें मिल रही हैं। BJPको सबसे ज्यादा नुकसान ग्वालियर-चंबल इलाके में हो रहा है। ये ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए असहज करने वाले नतीजे हैं।
ABP-Cवोटर के मुताबिक, ग्वालियर चंबल की 34 सीटों में से BJPको 4-8 और कांग्रेस को 25-29 सीटें मिल रही हैं। अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं तो ये ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए बड़ा झटका माना जाएगा। उनका प्रदर्शन ग्वालियर-चंबल की सीटों पर ही निर्भर है। पार्टी में उनकी भविष्य की स्थिति तभी मजबूत रहेगी जब उनके अधिक से अधिक वफादार चुनाव जीतेंगे।
निकाय चुनाव में लगा है झटका
वहीं, निकाय चुनाव में BJPको ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में झटका लगा है। कई सालों बाद पार्टी ग्वालियर और मुरैना में मेयर का चुनाव हार गई है। ऐसे में इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने बड़ी चुनौती है।
एक्सिस माई इंडिया में BJPको बढ़त
इसके साथ ही आजतक और एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में कांग्रेस को सिंधिया के गढ़ में झटका लगता दिख रहा है। इस सर्वे के मुताबिक, ग्वालियर चंबल की 34 में से BJPको 19 और कांग्रेस को 14 सीटें मिल रही हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply