NIA ने खालिस्तानी आतंकी पन्नू खिलाफ दर्ज किया मामला, एयर इंडिया के यात्रियों को दी थी धमकी
Gurpatwant Singh Pannun Video: हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच विवाद जारी है। इस बीच, NIAने सोमवार (20 नवंबर) को एयर इंडिया से उड़ान भरने वाले यात्रियों को धमकी देने के आरोप में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
NIAने घोषित आतंकी पन्नू के खिलाफ IPCकी धारा 120B, 153Aऔर 506 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 10, 13, 16, 17, 18, 18 बी और 20 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, हाल ही में पन्नू का एक वीडियो सामने आया था। इसमें उन्होंने 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से आने वाले यात्रियों को धमकी दी थी।
NIAने क्या कहा?
NIAने बयान जारी कर कहा कि पन्नू ने 4 नवंबर को एक वीडियो जारी किया था। इसमें वह सिखों से कह रहा है कि वे एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा न करें क्योंकि उनकी जान को खतरा होगा। NIAने आगे कहा कि पन्नू भारत में आतंकी घटनाओं को बढ़ावा देने के लिए गलत कहानी फैला रहा है। वह लगातार सिखों और अन्य धार्मिक समूहों के बीच नफरत बढ़ाने की भी कोशिश कर रहा है।
सरकार ने क्या कहा?
हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता के बाद विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कनाडा का जिक्र करते हुए कहा था, ''हमारी मुख्य चिंता सुरक्षा है। आपने हाल ही में गुरपतवंत सिंह पन्नू का वीडियो देखा होगा। यह गंभीर सुरक्षा चिंताओं को जन्म देता है।'' हमने अपनी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट कर दी है। हमें लगता है कि वे इसे समझते हैं।'' आपको बता दें कि भारत कनाडा सरकार से पन्नू और अन्य खालिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहा है।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में दावा किया था कि निज्जर की हत्या में एक भारतीय एजेंट शामिल हो सकता है। भारत सरकार ने इस आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि ट्रूडो राजनीति से प्रेरित होकर ऐसे बयान दे रहे हैं। ट्रूडो के बयान के बाद भारत और कनाडा के बीच विवाद चल रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply