Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, 71 मेडल किए अपने नाम
Asian Games 2023: चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स में भारत ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि इस बार के गेम्स में भारत ने 71 मेडल अपने नाम के है जो हर बार से सबसे ज्यादा है। वहीं 11वें दिन भारत ने दो मेडल हासिल किए। भारत ने इतने मेडल अपने नाम करके अपने ही रिकॉर्ड को मात दे दी है। 2018 में इंडिया ने 60 मेडल अपने नाम किए थे जिसमें गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।
एशियन गेम्स में भारत ने रचा इतिहास
बता दें कि इस बार के एशियन गेम्स में भारत ने अब तक 71 मेडल अपने नाम कर लिए है। जिसमें 16 गोल्ड, 26 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। 11वें दिन तींरदाजी के कंपाउंड मिश्रित टीन ने गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही भारत ने इस बार के एशियन गेम्स के एक संस्करण में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया है।
11वें दिन भारतीय जोड़ी ने किया कमाल
एशियन गेम्स के 11वें दिन भारतीय जोड़ी ने 35 किलोमीटर पैदल रेस इलेंट मं देश को ब्रॉन्ज मेजल जिताया। जिसके बाद 2023 एशियन गेम्स में यह भारत का 70वां पदक था। इससे पहले जैवलीन थ्रो में भारत की अनु रानी ने इतिहास रच दिया है। अनु रानी जैवलीन थ्रो का गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहीं। अनु रानी ने 62.92 मीटर का थ्रो किया और पहला स्थान हासिल किया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply