Delhi Weather Updates: नहीं मिलेगी राहत! दिल्ली में अगले 5 दिन जमकर बरसेंगे बदरा, जानें IMD की पूरी भविष्यवाणी
Delhi Weather Updates: लगातार बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के कुछ हिस्से पानी में डूब गए हैं। सचिवालय आवास, मुख्यमंत्री कार्यालय सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया, जिससे शहर में सामान्य जीवन और यातायात बाधित हुआ है। इन सबके साथही अब आने वाले दिन चिंताजनक रहने वाले है।
दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों में IMDने भविष्यवाणी की है बारिश होगी, "अगले 5 दिनों तक दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि, 17 और 18 जुलाई तक हम बारिश में मामूली वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।"
हालांकि, मौसम एजेंसी ने यह भी आश्वासन दिया है कि बारिश से राजधानी में बाढ़ की स्थिति नहीं बिगड़ेगी। IMDवैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा, "दिल्ली में बाढ़ स्थानीय बारिश के कारण नहीं है, बल्कि इसलिए है क्योंकि यमुना नदी को हिमाचल और अन्य राज्यों से बहुत सारा पानी मिला है।"
इस बीच, तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, दिल्ली में यमुना का जल स्तर शुक्रवार दोपहर 3 बजे घटकर 208.25 मीटर हो गया, जबकि शहर के कई महत्वपूर्ण इलाके अभी भी जलमग्न है।बाढ़ का पानी मध्य दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के प्रवेश द्वार तक पहुंचा और व्यस्त ITOचौराहा और राजघाट जलमग्न हो गया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजस्व मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को राष्ट्रीय राजधानी में नए क्षेत्रों में बाढ़ के पानी के प्रवेश को रोकने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और सेना से मदद लेने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना नदी के तेज प्रवाह के कारण इंद्रप्रस्थ जल नियामक टूट गया था और तीन-चार घंटे के भीतर इसकी मरम्मत होने की संभावना है। पूर्वी दिल्ली को लुटियंस दिल्ली से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग ITOरोड पर जलभराव के कारण यातायात को डायवर्ट करने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, "WHOबिल्डिंग के पास नाली के पानी के अतिप्रवाह के कारण महात्मा गांधी मार्ग पर सराय काले खां से IPफ्लाईओवर की ओर किसी भी वाहन को यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रियों को इस मार्ग से बचने की सलाह दी जाती है।"
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply