केरल में सेना के जवान पर हमला, पीठ पर पेंट से लिखा 'PFI'
Army Personnel Attacked In Kerala: केरल के कोल्लम जिले में भारतीय सेना के एक जवान पर अज्ञात लोगों ने हमला किया, जिन्होंने उसकी पीठ पर पेंट से 'PFI'लिख दिया। वहीं इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। आगे की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि, PFIका मतलब प्रतिबंधित इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया है, जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में है। वहीं सेना के जवान शाइन कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि रविवार रात कडक्कल में उनके घर के बगल में रबर के जंगल में छह लोगों के एक समूह ने उन पर हमला किया। उन्होंने उसके हाथ टेप से बांध दिए और उसकी पीठ पर हरे रंग से PFIलिख दिया। कडक्कल पुलिस ने शाइन कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।
PFIपर क्यों लगा बैन?
देश में कई हिंसा, दंगे और हत्याओं में PFIका नाम शामिल रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक जब भी कोई बड़ी घटना होती है तो शुरू से ही विवादित रहे इस संगठन PFIको जिम्मेदार ठहराया जाता है। इस PFIसंगठन का नाम देश भर में कई हिंसा और हत्याओं में शामिल रहा है, जिसमें नागरिकता संशोधन कानून के दौरान शाहीनबाग हिंसा, जहांगीरपुरी हिंसा से लेकर यूपी के कानपुर हिंसा, राजस्थान के करौली में हिंसा, मध्य प्रदेश के खरगोन में हिंसा और हत्याएं शामिल हैं।
इतना ही नहीं, इसके ऊपर भारत विरोधी एजेंडा चलाने का भी आरोप लगा है, जिसके सबूत भी जांच एजेंसियों को मिले हैं। यही वजह है कि हिंसा और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में इस संगठन के शामिल होने के सबूत मिलने के बाद इस पर बैन लगाया गया है। साथ ही इस पर गैर-कानूनी तरीके से फंड लेने और कट्टरपंथ फैलाने का भी आरोप है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply