IND VS SA 3RD ODI : क्विंटन डिकॉक ने शतकीय पारी खेलकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी
नई दिल्ली:तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने शतक लगाया। शतक लगाकर उन्होंने इतिहास रच दिया। डिकॉक ने बतौर विकेटकीपर वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उनके करियर का यह 23वां शतक है।
क्विंटन डिकॉक ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले श्रीलंका के विकेट कीपर कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली है। अब दोनों ने नाम 23-23 शतक लगाए। तीसरे नंबर वेस्टइंडीज के शाय होप हैं, उनके नाम पर 19 सेंचुरी है। वहीं चौथे नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट है, उनके नाम 16 शतकीय पारी है। वहीं बटलर ने 11 और भारत के एमएस धोनी ने बतौर विकेटकीपर 10ODI शतक लगाए।
सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड डिकॉक ने तोड़ा
इसके साथ ही क्विंटन डिकॉक ने भारत के खिलाफ नौवीं बार 50 से अधिक स्कोर बनाया है। जिसमें उन्होंने सात बार उसे शतक में तब्दील किया है। इसके साथ ही डिकॉक ने श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम था। जयसूर्या ने 85 पारियों में सात शतक लगाए थे। वहीं, डिकॉक ने सिर्फ 23 पारियों में सात शतक जड़ दिए।
क्विंटन डिकॉक ने भारत की धरती पर वनडे क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। डिकॉक ने अब भारत में खेलते हुए 1085 रन बना लिए हैं। भारत में डिकॉक 7 शतकीय पारी खेल चुके हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply