‘230 में 199 सीटों पर बढ़त हासिल हुई’, दिग्विजय सिंह ने EVM को ठहराया हार का जिम्मेदार
Digvijay Singh: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने एक बार फिर सत्ता में वापसी कर ली है। वहीं प्रदेश में कांग्रेस की हार का ठीकरा दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर फोड़ा है। दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक सोशल मीडिया साइट एक्स पर कई पोस्ट किए। दिग्विजय सिंह ने लिखा,'चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है। मैं 2003 से ही ईवीएम से वोटिंग का विरोध करता रहा हूं। क्या हम इस बात की इजाजत दे सकते हैं कि भारतीय लोकतंत्र को पेशेवर हैकर्स नियंत्रित करें! यह मूल सवाल है जिसका जवाब सभी राजनीतिक दलों को देना चाहिए।
माननीय चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट, क्या आप कृपया हमारे लोकतंत्र की रक्षा कर सकते हैं?' यही नहीं दिग्विजय सिंह ने एक पुराने न्यूज का आर्टिकल भी शेयर किया जिसमें ये बात कही गई है कि बीजेपी ने हार का जिम्मेदार ईवीएम को ठहराया है।
शेयर किए पेपर
दिग्विजय सिंह ने वोटों की गिनती के कुछ पेपर शेयर किए हैं और लिखा कि पोस्टल बैलेट की गिनती में उनकी पार्टी को 230 में 199 सीटों पर बढ़त हासिल हुई। दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा, 'पोस्टल बैलेज के जरिए कांग्रेस को वोट देनेवाले और हम पर भरोसा जतानेवाले सभी मतदाताओं का धन्यवाद! तस्वीरों के आंकड़ों में एक प्रमाण है जो यह बताता है कि पोस्टल बैलेट के जरिए हमें यानी कांग्रेस को 199 सीटों पर बढ़त है।
लोकतंत्र के प्रति हुआ विश्वास पुख्ता
जबकि इनमें से अधिकांश सीटों पर ईवीएम काउंटिंग में हमें मतदाताओं का पूर्ण विश्वास न मिल सका। यह भी कहा जा सकता है कि जब तंत्र जीतता है तो जनता (यानी लोक) हार जाती है। हमें गर्व है कि हमारे जमीनी कार्यकर्ताओं ने जी जान से कांग्रेस के लिए काम किया और लोकतंत्र के प्रति अपने विश्वास को पुख्ता किया।'
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply