हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, HPSC ने निकाली बंपर वैकेंसी
government jobs in haryana: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन यानी HPSC ने वेटरनरी सर्जन के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में वेटरनरी डॉक्टरों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो। इस भर्ती के तहत हरियाणा के अलग-अलग सरकारी विभागों में वेटरनरी सर्जन के पद भरे जाएंगे। यह मौका खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने वेटरनरी साइंस की पढ़ाई पूरी कर ली है और लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं।
53,100 से लेकर 67,800 तक मिलेगा वेतन
अगर योग्यता की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास वेटरनरी साइंस और एनिमल हसबेंड्री में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को हिंदी भाषा का सामान्य ज्ञान भी होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 22 से 42 साल के बीच रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। सैलरी के मामले में यह भर्ती काफी बेहतर मानी जा रही है।चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 53,100 रुपये से लेकर 67,800 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकार की ओर से मिलने वाले अन्य भत्ते जैसे डीए, एचआरए और मेडिकल सुविधाएं भी दी जाएंगी।
hpsc.gov.in आधिकारिक वेबसाइट
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को भी 250 रुपये ही आवेदन शुल्क देना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जायें। वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें.आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें। और फॉर्म को सबमिट करें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply