HOROSCOPE TODAY 28 SEPTEMBER 2023: इन राशियों पर होगी शनिदेव की कृपा, चमक उठेगी आपकी किस्मत

Horoscope Today 30 September 2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 30 सितंबर 2023, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ध्यान और योग न सिर्फ आध्यात्मिक बल्कि शारीरिक रूप से भी फायदेमंद साबित होंगे। वहीं मकर राशि के जातकों की सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। सभी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों का आज का दिन परेशानियों से निजात दिलाने वाला रहेगा। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो मन मुताबिक लाभ होने की संभावना है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों का मन किसी समस्या के कारण पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है,लेकिन परिजनों से बातचीत करके उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। व्यवसाय में नई योजनाओं को लागू करना होगा,जिनमें आपको पिताजी के साथ की आवश्यकता होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन तनाव से भरा रहने वाला है। आपका कोई पहले लिया गया फैसला गलत साबित हो सकता है,जिसमें आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा। इसलिए आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा। परिवार में माहौल कलहपूर्ण रहेगा,जिस कारण आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। आज किसी दोस्त से मुलाकात होगी,जिसे आप अपने दिल का हाल बता सकते हैं। नौकरी करने वाले जातक कार्यक्षेत्र में अधिक कार्य के चलते परेशान रहेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन खास रहने वाला है। यदि आपने किसी को उधार दिया था तो आज वे मिलने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ जिम्मेदारियां तो मिलेंगी, लेकिन उसके साथ-साथ आपको तरक्की भी मिलती दिख रही है। जीवनसाथी के लिए कोई खास उपहार लेकर आ सकते हैं,जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और अधिकगहरा होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने पद व प्रतिष्ठा मिलने के कारण कोई सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से धन का निवेश करेंगे,तो वह भविष्य में आपको दोगुना होकर मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा,लेकिन आपको किसी की मदद सोच समझकर करनी होगी। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें,नहीं तो वह आपको गलत समझ सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अपने घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाए रखें,नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापारिक मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है,जो आपको लिए लाभदायक रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी किस पिछली गलती के कार्यक्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक पढ़ाई लिखाई में खूब मेहनत करके अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता हासिल करेंगे। परिवार में किसी नए वाहन की खरीदारी हो सकती है। जो जातक प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह आज साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आपके घर किसी पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों का आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। भाई बहन आपकी हर कार्य में हर संभव मदद करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से जीवनसाथी के लिए कोई छोटे व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर की कोई बात बुरी लग सकती है,जिसे आपको चुप रहकर सुनना होगा। यदि आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं, इससे आपके मान सम्मान में बड़ोतरी होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों की नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार भी बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज के दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों के कारोबार के विस्तार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में उच्चपद की प्राप्ति होने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता के योग बन रहे हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में समस्याएं बड़ सकती हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। भाइयों के सहयोग से आय के साधन विकसित हो सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का आज के दिन आलस्य अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से कारोबार का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पश्रिम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित होगा। आज आपका मन अशान्त रहेगा। परिवार की कोई समस्या परेशान कर सकती है। शासन सत्ता का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कारोबार में दोस्त के सहयोग से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। व्यापार करने वाले जातकों के कारोबार में अवरोध आ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्यस विकार हो सकते हैं। चिकित्सकीय खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के मन में आशा-निराशा के भाव आ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबार के उद्देश्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार में आपसी मनमुटाव से बचें। धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान हो सकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply