यूनिवर्सिटी सिलेबस में शामिल किया गया BJP का इतिहास, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Maharashtra: महाराष्ट्र में एमए इतिहास के सेलेबस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिससे विवाद छिड़ गया है। दरअसल,महाराष्ट्र के नागपुर विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का इतिहास शामिल किया जा रहा है।जिसको लेकर विवाद छिड़ गया है।
नागपुर विश्वविद्यालय जिसको राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता है, इसके MA के चौथे सेमेस्टर में छात्रों को भारतीय जनता पार्टी का इतिहास पढ़ाया जाएगा। यहीं नहीं दिवाली के बाद से शुरू होने वाले सेशन में पढ़ने वाले छात्रों को भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के साथ-साथ राम जन्मभूमि आंदोलन के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। नागपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के अभ्यास मंडल में इसे मान्य कर लिया है।
कांग्रेस ने किया कटाक्ष
वहीं इस फैसले पर कांग्रेस ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में न पढ़ने लायक, ना लिखने लायक। वहीं, इस पर बीजेपी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में राष्ट्र प्रथम है, कांग्रेस जैसा इतिहास नहीं है। बताते चलें, नागपुर के राष्ट्रीय संत तुकडोजी महाराज यूनिवर्सिटी में कांग्रेस के साथ-साथ जनसंघ पढ़ाया जाता था। अब लेकिन नए पाठ्यक्रम के आने के बाद भारतीय जनता पार्टी, राम जन्मभूमि आंदोलन का इतिहास भी छात्र पढेंगे। नागपुर यूनिवर्सिटी के अभ्यास मंडल कमेटी ने कम्युनिस्ट पार्टी के इतिहास में बदलाव करते हुए उसे राष्ट्रीय पार्टी की जगह से हटकर उसे रीजनल पार्टियों के इतिहास में शामिल किया है।
कांग्रेस के साथ-साथ जोड़ा गया था जनसंघ का इतिहास
नागपुर विश्वविद्यालय में अब कम्युनिस्ट पार्टी का इतिहास, राष्ट्रीय पार्टी के इतिहास में नहीं पढ़ाया जाएगा।कांग्रेस के साथ-साथ, जनसंघ का इतिहास जोड़ा गया था लेकिन देखा गया कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास नहीं है, इसलिए इस साल से भारतीय जनता पार्टी के कार्य और कार्य विस्तार को इस साल से पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply