HIMACHAL NEWS: सीएम सुक्खू ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, केंद्र से सिफारिश करने की अपील
बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए लोगों को राहत व पुनर्वास देने के मद्देनजर बिलासपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर बिलासपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मौजूद रहे जिन्होंने प्राकृतिक आपदा के दौरान अपने घरों को खोने वाले पीड़ित लोगों को 3 लाख रुपए प्रति प्रभावित परिवार पहली किस्त दी है।
बिलासपुर जिला में कुल 94 घर ऐसे हैं जो कि आपदा के दौरान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे उनसे संबंधित पीड़ित परिवारों को आज 03 लाख रुपए प्रति घर पहली किस्त चैक के रूप में वितरित की गई है और जब घर निर्माण कार्य शुरू होगा तब उन्हें दूसरी क़िस्त के रूप में अन्य बची 04 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी जाएगी. वहीं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 07 जुलाई को प्रदेश में पहली आपदा आई थी और आज 25 अक्टूबर को तीन से चार माह के भीतर ही आपदा प्रभावित लोगों को राहत व पुनर्वास के तहत पैसा भी जारी कर दिया गया है जो कि आज से पहले कभी नहीं हुआ था।
हिमाचल प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है- सीएम
सीएम सुक्खू ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है और आज प्रदेश कैंसर पीड़ित मरीजों की संख्या के आधार पर देशभर में दूसरे पायदान पर आ पहुंचा है जबकि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश देश में 18वें स्थान पर है जो कि चिंता का विषय है और इसे दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ठोस कदम उठाएगी। वहीं बिलासपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के मद्देनजर गोविंद सागर झील को पर्यटन के आधार पर नोटिफाइड करने की भी बात सीएम सुक्खू ने कही है। वहीं बीबीएमबी में फ्री रोयल्टी पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखने की बात कहते हुए उनसे केंद्र से सिफारिश की अपील की है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply