Ram Mandir Temple: ‘भगवान सिर्फ एक ही पार्टी तक सीमित...’ PM Modi को निमंत्रण मिलने पर विपक्ष का हमला
Ram MandirTemple : अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की आधिकारिक तारीख की घोषणा हो गई है। मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अगले साल 22 जनवरी को किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। जिसको लेकर विपक्ष की पार्टियां हमलावर हो गई हैं।
पीएम मोदी को निमंत्रण मिलने पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि,"निमंत्रण सिर्फ एक ही पार्टी को जा रहा है क्या? भगवान सिर्फ एक ही पार्टी तक सीमित रह गए हैं क्या?आप इसे एक पार्टी कार्यक्रम बना रहे हैं। क्या यह एक ही व्यक्ति विशेष का कार्यक्रम है?"
‘ये चुनाव की है तैयारी’
दूसरी तरफ शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि, "पीएम को बुलाने की जरूरत नहीं है वे खुद ही वहां जाएंगे। वे पीएम हैं, जरूर जाएंगे। इतने बड़े आयोजन को कोई क्यों छोड़ेगा? राम मंदिर बनना था, इसके लिए हजारों कारसेवकों ने अपनी जान दी है। तमाम हिंदुत्ववादी संगठन और पार्टियां शामिल थीं। शिवसेना, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद थे। लालकृष्ण आडवाणी ने रथ यात्रा निकाली थी। इन सबका नतीजा है कि राम मंदिर बन रहा है। इसीलिए पीएम मोदी जाएंगे और पूजा करेंगे लेकिन मुझे लगता है कि यह चुनाव की तैयारी है।''
पीएम मोदी ने जानकारी
गौरतलब है कि इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर निमंत्रण की जानकारी देते हुए पोस्ट किया था कि आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है। मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply