“18 सालों से मध्य प्रदेश में BJP की सरकार है लेकिन...”, सांवेर में प्रियंका गांधी ने दिया बड़ा बयान
Congress: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज मध्य प्रदेश के सांवेर पहुंची। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अहिरावण ने जिस तरह भगवान राम और लक्ष्मण जी से छल किया। उसी तरह आपके साथ भी कुछ बहुरूपियों ने छल किया। आपकी चुनी हुई सरकार चोरी की और उसे 'भ्रष्टाचार लोक' में ले गए। अगर आज आप हनुमान नहीं बनेंगे, तो यहां से जो छल शुरू हुआ, उसे कौन ठीक करेगा? इसलिए आपको हनुमान बनना पड़ेगा।
सांवेर में प्रियंका गांधी का संबोधन
उन्होंने कहा कि जो उसूल और परंपराएं रामायण के समय से हमारे देश में चली आ रही हैं, महात्मा गांधी जी भी उन्हीं उसूलों पर चलते थे। श्री राम वनवास चले गए, लेकिन जनता श्री राम को ही राजा के रूप में देखना चाहती थी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जनता ने देखा कि भगमान श्री राम के मन में जनता लिए श्रद्धा है। इसलिए जब हम अपने नेता का चुनाव करें, तो उसमें हमेशा प्रभु श्री राम के उसूलों को ढूंढना चाहिए।
“भाजपा ने 18 सालों में केवल 21 लोगों की रोजगार दिया है”
उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के समय जब लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण मर रहे थे, तब यहां के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट जी सरकार की सौदेबाजी कर रहे थे। एक ऐसा नेता जिसने पैसों के लिए जनमत को बिगाड़ दिया, अच्छा हुआ वह दूसरी पार्टी में चला गया। आज छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी है। रोजगार मिलने से वहां पलायन रुक गया है। मध्य प्रदेश में 18 साल से BJP की सरकार है और बीते 3 वर्षों में सिर्फ 21 लोगों को रोजगार मिला है। यहां स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सैकड़ों पद खाली हैं। जहां एक तरफ छत्तीसगढ़ में नए स्कूल और उद्योग खुल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में 7 हजार से ज्यादा स्कूल बंद हो गए हैं।
मध्य प्रदेश से कांग्रेस का वादा
- महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए
- 500 रुपए में गैस सिलेंडर
- 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट बिजली हाफ
- पुरानी पेंशन लागू होगी
- 2 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे
- हर महीने 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता
- किसानों का कर्ज माफ होगा
- MSP की गारंटी: गेंहू के लिए 2600 रुपए, धान के लिए 2500 रुपए
- पिछड़ों को 27% आरक्षण
- जाति आधारित जनगणना कराएंगे
- प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100% छूट
- परिवार समेत 25 लाख तक का मुफ्त बीमा
- 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा
- SC-ST, OBC के खाली पड़े बैकलॉग पदों को भरा जाएगा
- पढ़ो-पढ़ाओ योजना: कक्षा 1 से 12 तक मुफ्त शिक्षा, कक्षा 1-8 तक हर महीने 500 रुपए, कक्षा 9-10 तक 1000 रुपए, कक्षा 11-12 तक 1500 रुपए की छात्रवृत्ति
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply