‘आज भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है’ हरियाणा में गरजे राजनाथ सिंह
यमुनानगर: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी। इस कड़ी में आज आज अंबाला लोकसभा क्षेत्र के यमुनानगर में गौरवशाली भारत रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। इसके अलावा हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओपी धनखड़, गृहमंत्री अनिल विज, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर समेत तमाम विधायक रैली में शामिल हुए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया के मंचों पर अगर भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है। इससे पहले गरीब देशों में भारत को गिना जाता था। भारत की हैसियत दुनिया में बढ़ रही है। पहले भारत को कोई भी आंख दिखा देता था, मगर भारत अब दूसरे देश की सीमा पार भी जाकर मार सकता है। उन्होंने कहा कि वादे अधिकांश नही किए मगर जो भी किए पूरे किए है। हमने जो कहा वो किया है। 1991 में जब हम भारतीय जन संघ के रूप में काम कर रहे थे,उस समय हमने अपने घोषणा पत्र में पूर्व बहुमत आने पर धारा 370 को समाप्त करने की घोषणा की थी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि धारा 370 हमने चुटकी बाजार समाप्त कर दिया। हमने राम मंदिर बनाने की घोषणा की थी आज आप देख सकते है 24 नवम्बर के बाद आप दर्शन कर सकते है। उज्जैन, बद्रीनाथ, केदारनाथ, सोमनाथ में बदला स्वरूप मन्दिरों में देखने को मिलेगा। दावे से कह सकता हूं हम जो कहेंगे वो करेंगे चाहे कितनी भी कीमत चुकानी पड़े।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply