Kaithal Suicide: ‘Thanks mom dad’ लिखकर युवक ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखी भावुक बातें
कैथल: हरियाणा के कैथल जिले के गांव सीवन में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के खेतों में संदिग्ध परिस्थिति में एक पेड़ से लटके हुए शव को देखा गया। गांव वालों ने जब मृतक का के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि ये उन्ही के गांव का 22 वर्षीय सोनू है जो BA सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था और इनका खुद का एक सर्विस स्टेशन भी है।
घटना की सूचना मिलते ही सीवन थाने के एसएचओ सुरेश कुमार सैनी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट और उसका मोबाइल भी मिला। मृतक युवक ने अपने सुसाइड नोट में सबसे पहले लिखा की मेरे मरने के बाद किसी को भी तंग ना किया जाए। ना ही मेरे भाई को और ना ही मेरी भाभी को और ना ही मेरे किसी भी दोस्तों को।उसके बाद युवक ने लिखा कि मेरे भाई को बोलना कि वह गवर्नमेंट जॉब की अच्छी से तैयारी करें क्योंकि मम्मी पापा के सपने भी पूरे करने हैं। युवक ने अपने मम्मी पापा के द्वारा उसे नया फोन दिलवाने के लिए थैंक्स लिखा और कहा कि मैं मेरी प्यारी बहन ममता के पास जा रहा हूं और लास्ट में Keep स्माइल की इमोजी भी बनाई थी।
मृतक के बड़े भाई कर्मवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक उसका छोटा भाई था जिसका नाम सोनू था और उसकी उम्र 22 साल थी जो BA सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था और रात को करीब 12:00 बजे तक वह घर पर ही था और परिवार के साथ बिल्कुल सही बोल रहा था उसे कोई टेंशन नहीं थी उसके बाद उसकी मम्मी रात को 2:00 बजे उठी तो उसने उसके भाई को नहीं देखा और घर का दरवाजा खुला था फिर उन्होंने उसको फोन किया जिसका कोई रिस्पांस नहीं आया। उसके बाद उसके दोस्तों से भी संपर्क किया गया। परंतु मृतक का कोई भी पता नहीं चला। उसके बाद उनको सूचना मिली कि उनके गांव के खेतों में उनके भाई का जो सब है वह लटका हुआ है इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस बारे पुलिस को सूचना दी।
घटनास्थल पर पहुंचे सीवन के एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक ने खेतों में फांसी लगाई हुई है जिसकी सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और युवक के पास से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है जिसमें उसने किसी को भी दोषी नहीं रहा है फिलहाल अभी मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply