Haryana News: हुड्डा ने बीजेपी सरकार को साधा निशाना, कहा- बीजेपी की फूट और लूट की नीति
रोहतक: हरियाणा के रोहतक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि हिसार में जो विपक्ष आपके समक्ष हुआ इसमें लोगों में भारी उत्साह नजर आया बहुत ज्यादा भीड़ का समर्थन मिला है। लोगों ने यह विपक्ष आपका विल्कप कर दिया है। हमारे नौ लोकसभा के विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम हो चुके है। अब मैं और प्रदेश अध्यक्ष उदय भान प्रत्येक हल्के में जाएंगे। जो जन मिलन कार्यक्रम होगा। हमारे दस साल और इनके नौ साल की लोग कामों की तुलना कर रहे है।
हुड्डा ने कहा कि हिसार में हवाई पट्टी थी हमारे समय में ही कार्गो एयर पोर्ट 2013 में बना दिया था इन्होंने इसे इंटरनेशनल एयर पोर्ट बनाने का दावा किया मगर यह तो नेशनल एयर पोर्ट का दर्जा भी नही मिला।इस सरकार की नौ साल में एक भी उपलब्धि नहीं रही है। हमारी कांग्रेस सरकार में जहां प्रति व्यक्ति आय,निवेश,नौकरी में नंबर एक था इन्होंने प्रदेश को कर्ज,बेरोजगारी,क्राइम में नंबर एक कर दिया है।
बीजेपी की नीति फुट और लूट की है- हुड्डा
पूर्व सीएम ने कहा कि यह वायदे करते है किसानों की आमदनी दौगुनी,रोजगार देने एमएसपी ,सब को आवास देने की इनके वायदे खोखले साबित हुए,यह जनता को लूटने का काम करते है।जिस प्रकार से लोगो का समर्थन और सर्वे आ रहा है। उससे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनेगी।
यात्रा की मंजूरी मिलनी चाहिए - हुड्डा
नूंह में फिर हिंदू संगठनों द्वारा यात्रा की मंजूरी मांगी जा रही है। इस पर कहा कि यात्रा की मंजूरी मिलनी चाहिए यह सरकार की जिम्मेवारी की यात्रा को सुरक्षा प्रदान करना। मगर यह सरकार सुरक्षा देने में असफल रही है। सरकार को चाहिए कि पूरी सुरक्षा यात्रा को दे। मगर जो हिंसा हुई उसमे सरकार को पहले ही कदम उठाने चाहिए थे जिस प्रकार से सोशल।
'मीडिया में बयान बाजी हो रही थी सरकार के पास इनपुट था'
भूपेंद्र सिंह हड्डा ने कहा कि मीडिया में बयान बाजी हो रही थी सरकार के पास इनपुट था कि वहां हिंसा हो सकती है फिर क्यों नहीं सरकार ने पुख्ता प्रबंध किए। इसकी जांच होनी चाहिए।CAG की रिपोर्ट में घोटाले होने की बात सामने आई है इस पर कहा कि अभी फाइनल रिपोर्ट आने दो फिर देखेंगे।वहीं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply