हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का निधन, कई दिनों से चल रहे थे बीमार
Haryana news: हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर राजू पंजाबी अब हमारे बीच नहीं रहे। सिंगर का आज निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर में किया जाएगा।
सिंगर राजू पंजाबी का निधन
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार तड़के निधन हो गया है। सिंगर ने हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह चार बजे अंतिम सांस ली। देसी-देसी ना बोल्याकर गाने से राजू पंजाबी पूरे उत्तर भारत में फेमस हो गए थे, लेकिन अब वह इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं।
काफी दिनों से चल रहे थे बीमार
राजू पंजाबी की उम्र 40 साल थी। वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि राजू पीलिया से पीड़ित थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबियत में सुधार आया और उन्हें घर भेज दिया गया था, लेकिन फिर अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें दोबारा एडमिट कराया गया था।
आज ही सिंगर का होगा अंतिम संस्कार
हरियाणा के होनहार सिंगर की यूं अचानक मौत से परिवार और फैंस सदमे में हैं। राजू के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। राजू की मौत की खबर मिलते ही उनके रिश्तेदार और प्रशंसक हिसार पहुंचने लगे हैं। आज हिसार में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply