Haryana News : ‘किसी भी तरह सत्ता…’ भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बनवारीलाल ने लगाए गंभीर आरोप
रोहतक: हरियाणा के रोहतक शुगर मिल में पेट्रोल पंप का उद्घाटन और कंजूमर स्टोर की आधारशिला रखने पहुंचे सहकारिता मंत्री बनवारीलाल ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर कटाक्ष किए हैं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा 10 साल सत्ता से दूर रहे हैं अब सत्ता पाने के लिए वह कुछ भी वायदे करते जा रहे हैं। जो सिर्फ लोगों को बहकाने वाले झूठे वायदे हैं। अब इनसे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
सहकारिता मंत्री बनवारीलाल ने कहा कि फिलहाल हरियाणा सरकार जनता के लिए काम करने में लगी हुई है और हर वर्ग मौजूदा मनोहर लाल सरकार से पूरी तरह से खुश है। आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा ₹6000 पेंशन देने की बात कर रहे हैं लेकिन जब उनकी सरकार थी तो कितनी पेंशन मिलती थी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को यह बताना चाहिए। अब सिर्फ किसी तरह से लोगों की वोट उन्हें मिल जाए इसका प्रयास चल रहा है। मौजूदा सरकार ने तो खराब फसलों का इतना मुआवजा दिया है जो शायद पहले किसी भी सरकार ने नहीं दिया।
‘नए-नए कानून लागू किए जा रहे हैं’
बनवारीलाल ने कहा कि जहां तक सहकारिता मंत्रालय की बात है तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहले भी कहा है कि सहकारिता के माध्यम से प्रदेश का विकास हो सकता है और जब से अमित शाह के हाथ में सहकारिता विभाग आया है तब से बहुत से नए-नए कानून लागू किए जा रहे हैं। ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके। वह सहकारिता के माध्यम से सस्ता सामान उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply