Haryana Road Accident: सोनीपत में दिखा तेज रफ्तार कहर, 4 की मौत, 1 घायल
Sonipat Road Accident: हरियाणा के सोनीपत जिले के: N -44पर गन्नौर के नजदीक तेज रफ्तार का कर देखने को मिला है। चंडीगढ़ से बारात से वापस घर दिल्ली लौट रहे 4 युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है और एक अन्य घायल का रोहतक पीजी आई में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है और आरोपित पंजाब रोडवेज चालक फरार हो गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सोनीपत में तेज रफ्तार कहर
सोनीपत में एक बार फिर तेज रफ्तार का कर देखने को मिला है। चार युवकों की मौत का मामला सामने आया है। जहां सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग-44पर गन्नौर के नजदीक पंजाब रोडवेज बस ने एक गाड़ी में टक्कर मार दी। जहां मौके पर तीन की मौत हो गई। वहीं दो को घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई के लिए रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान आजम की मौत हो गई। दिलशाद का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है।
4 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के नन्द नगरी शाहदरा क़े रहने वाले मोहम्मद ज़ैयद उर्फ़ राजा (24वर्ष),मोहम्मद जाकिर उर्फ़ फैजल (25वर्ष)मोहम्मद नदीम 26 वर्ष और मोहम्मद आजम 25 वर्ष और दिलशाद चंडीगढ़ में बारात में शामिल होने के लिए गए हुए थे। चंडीगढ़ से वापिस दिल्ली जाने के दौरान गन्नौर के नजदीक तेज रफ्तारी पंजाब रोडवेज बस चालक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। जहां मौके पर तीन की मौत हो गई। दिलशाद और आजम को रोहतक पीजी आई रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान आजम की भी मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं दिलशाद का अभी मेडिकल में इलाज चल रहा है। आजम क़े बड़े भाई नाजिम की शादी में बारात के लिए शामिल हुए थे। जाकिर शादीशुदा है और 2 लड़कियां हैं, अन्य तीन अविवाहित थे। किसी को मालूम नहीं था कि शादी मातम में तब्दील हो जाएगी। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है वहीं पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। फरार आरोपित चालक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply