SYL को लेकर सहकारिता मंत्री डॉ बनवारीलाल का बड़ा बयान, ‘अरविंद केजरीवाल का दोहरा चरित्र हो चुका है उजागर’
rewari news: एसवाईएल मुद्दे को लेकर हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारीलाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दोहरा चरित्र अब उजागर हो चुका है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट हरियाणा के हक में अपना फैसला दे चुका है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में कहते हैं कि हरियाणा दिल्ली को पानी नहीं देता। जबकि पंजाब में जाकर उनका कहना है कि हम हरियाणा को पानी नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि जब पंजाब से हरियाणा को पानी नहीं मिलेगा तो दिल्ली को हम पानी कैसे दे सकते हैं।
डॉ बनवारीलाल आज रेवाड़ी जिला के गांव बगथला स्थित नंदेश्वर गौशाला में यज्ञशाला के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य यजमान शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान अयोध्या श्रीराम मंदिर न्यास के मुख्य ट्रस्टी सदस्य महामंडलेश्वर अनंतश्री विभूषित स्वामी परमानंद गिरि महाराज भी मुख्य रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे।सहकारिता मंत्री डॉ बनवारीलाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल वोट की राजनीति करती है। जबकि हरियाणा की जनता आदमपुर उपचुनाव में आप पार्टी को अपना जवाब दे चुकी है। दक्षिण हरियाणा में पानी की कमी को लेकर जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारीलाल ने कहा कि एसवाईएल बनने से दक्षिण हरियाणा को इसका बड़ा फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी लगातार इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी को भारी गर्मी भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री से नहरी पानी की मात्रा बढ़ाने का अनुरोध भी किया जाएगा।
वही रेवाड़ी जिला के गांव माजरा में प्रस्तावित स्वास्थ्य की बड़ी परियोजना एम्स के शिलान्यास को लेकर सहकारिता मंत्री ने कहा कि एम्स की 3 एकड़ बकाया भूमि का मामला अदालत में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह पैच सुलझने के बाद एम्स का शिलान्यास भी जल्द ही कराया जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply