Punjab News: अमृतसर में जी-20 सम्मेलन का होना हमारे लिए मान की बात है- सीएम मान
Punjab News: पंजाब के अमृतसर में G -20सम्मेलन को देखते हुए अमृतसर पहुंचे। वहां उन्होंने एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। सीएम मान ने कहा कि गुरू नगरी अमृतसर में जी-20 सम्मेलन का होना हमारे लिए मान की बात है। गुरु नगरी का नाम पहले ही विश्व स्तर पर है। इससे अमृतसर का रूतबा और भी ऊंचा होगा। एजुकेशन को उच्च स्तरीय लेकर जायेगे। आज का हमारा मकसद भी यहीं है कि एजुकेशन को बढ़ावा दिया जाए। विदेशी मेहमानों के साथ एजुकेशन के मुद्दे पर जानकारी शेयरिंग होगी,हमारी सरकार एजुकेशन और हेल्थ के प्रति पहले से ही कार्य कर रहे है।आने वाले दिनों में डेलीगेट्स के साथ बातचीत होगी। जिस पर विचार विमर्श किया जायेगा।
वहीं उन्होंने कहा के डेलीगेट्स सेमिनार में तो भाग लेगे ही साथ के साथ उनको हमारे कल्चर और सभ्यता से भी अवगत कराया जाएगा,और पवित्र गुरु नगरी में आए है तो विदेशी मेहमानों को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के भी दर्शन करवाए जायेगे। पेपर लीक मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा के नकल माफिया को नकेल डाली जाएगी और प्रोफेसर और उनकी कमेटी को सस्पेंड कर दिया गया है और पुलिस जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है
सीएम मान ने कहा कि पेपर लीक मामले में बारीकी से जांच की जाएगी यह बहुत ही सीरियस मामला है। वहीं पिछले साल प्रधानमंत्री काफिले में हुई चूक मामले और उनके काफिले को रोके जाने वाली रिपोर्ट पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री है। उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी बनती है प्रोटोकॉल फॉलो करना चाहिए। जो भी रिपोर्ट आएगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply