PM Modi in Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को किया संबोधित, कांग्रेस पर साधा निशाना
चंडीगढ़: हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियों कॉंन्फ्रेंसिंग के जरिए क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए ठोस प्रयास कभी नहीं किए गए, ज्यादातर कार्रवाई सिर्फ आंकड़ों और कागजों में ही सीमित रही। जम्मू-कश्मीर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 4 दशक तक कांग्रेस को यह समझ नहीं आया कि गांवों में पंचायती राज व्यवस्था लागू करना कितना जरूरी है। इसके बाद जो जिला पंचायत व्यवस्था बनी, उसे कांग्रेस शासन के दौरान अपने हाल पर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रतिनिधि के रूप में आपको पंचायती राज व्यवस्था का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि आप सप्ताह में 2 रातें अपने क्षेत्र में किसी छोटी जगह पर जाकर रुकें और वहां के लोगों के साथ बैठें।
'पंचायत व्यवस्था का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाना है'
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर आपको पंचायत व्यवस्था का लाभ समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना है। मैं आप सबसे अनुरोध करूंगा कि आपको सप्ताह में 2 रात अपने क्षेत्र के किसी न किसी छोटे स्थान पर जाकर रुकना चाहिए, वहां के लोगों के साथ बैठना चाहिए।
फसल बीमा योजना से किसानों को हुआ लाभ
पीएम मोदी ने कहा कि फसल बीमा योजना के जरिये भी देश के किसानों को 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा मिला है। उन्होंने कहा किअभी कुछ दिन पहले ही मैनें किसानों के लिए वन स्टॉप सेंटर के रुप में 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्र देश को समर्पित किए हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply