Panipat DSP Died: जिम में एक्सरसाइज करते समय पानीपत के DSP की हार्ट अटैक से हुई मौत, छुट्टी पर गए थे अपने घर
Panipat DSP Died: हरियाणा के पानीपत जिले के डीएसपी जोगिंद्र देशवाल की जिम में एक्सरसाइज करतेसमयहार्ट अटैकआने के कारण उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डीएसपी जोगिंद्र देशवाल ने अपने घर गए हुए थे। वहीं सुबह के समय वह एक्सरसाइज करने जिम गए। जहां उन्हें सबसे पहले सीने में दर्द हुआ और अचानक नीचे गिर गए। जिसके बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी जेल जोगिंदर देसवाल की उम्र 52 साल की बताई जा रही है। वो करनाल के न्यायपुरी इलाके में रहते थे, वो एडवोकेट भी रहे हैं,कई साल उन्होंने प्रैक्टिस भी की है। उसके बाद उन्होंने डीएसपी जेल का एग्जाम क्लियर किया। फिर वो करनाल जेल के डीएसपी रहे।अभी वो पानीपत जेल के डीएसपी थे। इस हादसे के बाद उनके परिवार और दोस्तों में शोक की लहर है।क्योंकि हमेशा दोस्तों के साथ सुख दुख में काम आने वाले जोगिंदर देसवाल अब इस दुनिया में नहीं है। उनके दो बच्चे हैं।जिनके ऊपर से पिता का साया उठ गया है।
वहीं पुलिस द्वारा मृतक डीएसपी के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जिसके बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसके साथ ही परिवार में मातम-सा पसरा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply