Haryana News: सोनीपत में रोडवेज बस के परिचालक और चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, कर दिया ये बड़ा काम
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना बस डिपो के परिचालक ने ईमानदारी दूसरी मिसाल पेश करते हुए हरियाणा रोडवेज सोनीपत बस डिपो का नाम रोशन किया है। बस में छूटे हुए बैग में ₹30 हजार समेत लाखों क़े आभूषण थे, अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए परिचालक ने बैग के मालिकों को घर से बुलाकर लाखों का सामान वापस लौटा दिया है। परिचालक धर्मवीर की ईमानदारी ने एक बार फिर सोनीपत डिपो का नाम रोशन किया है। वहीं सोनीपत में 26 जनवरी के अवसर पर परिचालक धर्मवीर को विभाग प्रशंसा पत्र देकर भी सम्मानित करवाएगा।
जानकारी के मुताबिक के गोहाना के बस स्टैंड पर जम्मू कटरा जाने के लिए बस को काउंटर पर लगाया गया था। परिचालक ने बताया कि बस में 11 नंबर सीट के नजदीक महिला के शौचालय चली गई थी। उसने बताया कि बैग चेक करने के दौरान बाग में कुछ कपड़े और सोने के कुछ आभूषण थे। करीबन 30 हजार रुपये बैग में मौजूद थे। परिचालक ने लावारिस बैग की सूचना गोहाना रोडवेज विभाग में दी और उसके बाद जम्मू कटरा से वाया दिल्ली होते हुए गोहाना पहुंचे हैं।
वही संबंधित महिला बैग को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक के बिचपड़ी गांव की बुजुर्ग महिला थी। वहीं परिचालक ने बताया है कि किसी भी शख्स का सामान उसे मिलता है और लौटाने के बाद उसे काफी सुकून मिलता है। वहीं इससे पहले भी परिचालक के शिमला में 153000 लौटा कर ईमानदारी का परिचय दे चुके हैं। एक बार फिर उनकी ईमानदारी के परिचय देकर हरियाणा रोडवेज सोनीपत का गौरव बढ़ाया है। सोनीपत रोडवेज विभाग अपने परिचालक की इमानदारी से खुश होकर परिचालक को 26 जनवरी के दिन प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
वही बिचपड़ी गांव की रहने वाली कमलेश का कहना है कि वह गांव से गोहाना के लिए बस में आई थी। महिला ने बताया कि वह शौचालय के लिए गई थी और जैसे ही वह वापस आई तो काउंटर पर उसे बस नहीं मिली। उसने कई जगह तलाश की लेकिन बस नहीं मिल पाई क्योंकि बस में उसका बैग छूट गया था। वहीं बाग में करीबन ₹30 हजार रुपए और बैग में अन्य आभूषण थे। आभूषण और कैश को मिलाकर लाखों रुपए का सामान बाग में मौजूद था। वहीं बुजुर्ग महिला ने हरियाणा रोडवेज उन्हें उनका बैग मिल गया है...वहीं महिला ने रोडवेज विभाग के कर्मचारियों काधन्यवाद अदा किया है।
रोडवेज विभाग सोनीपत के रणबीर वर्मा परचेज ऑफीसर वर्मा दवारा बताया कि उनके परिचालक द्वारा ईमानदारी का परिचय दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा है कि गोहाना से जम्मू कटरा के रूट पर चलने वाला परिचालक बड़ा ईमानदार है और अपनी ईमानदारी की मिसाल उसने दूसरी बार दी है। इससे पहले भी वह करीबन डेट लख रुपए किसी के लौट चुका है। वही परिचालक द्वारा यात्रियों को घर से बुलाकर उनका सामान से कुशल वापस लौटा दिया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply