HARYANA NEWS: नूंह हिंसा को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान, ‘...वहां कभी टकराव नहीं हुआ’
चंडीगढ़: मॉनसून सत्र की पहले दिन की कार्रवाई को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सदन के पहले दिन की कार्रवाई में काम रोको प्रस्ताव बाढ़ को लेकर दिया गया। जिसको ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में बदल दिया गया, हुड्डा ने कहा इसपर चर्चा होनी चाहिए थी।
हुड्डा ने कहा नूंह मामले को लेकर सरकार से कॉमेंट मांगे जाने की बात की है। परिवार पहचान पत्र को लेकर हमने चर्चा की मांग की थी लेकिन उसपर चर्चा नहीं करवाई है। उन्होंने कहा कि पोर्टल जनता को परेशान कर रहे है। नूंह हिंसा को लेकर हुड्डा ने कहा पहले सरकार विफल रही है। इसकी सुरक्षा का जिम्मा सरकार का है। आज तक वहां कभी टकराव नहीं हुआ। ये सरकार की विफलता है।
सरकार को इस्तीफा ले लेना चाहिए
हुड्डा ने कहा हम इस मामले की ज्यूडिशियल जांच की मांग कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे समय मे पूरे प्रबंध होते थे। ओपीएस का हमने एलान किया है सरकार बनने पर पहली कैबिनेट की बैठक में हम इसे लागू कर देंगे। संदीप सिंह पर चार्जशीट दायर होने पर हुड्डा ने कहा नैतिकता के आधार पर संदीप सिंह को इस्तीफा देना चाहिए या सरकार को इस्तीफा ले लेना चाहिए।
विकल्प आपके समक्ष कार्यक्रम चला जाएगा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस की तरफ से विकल्प आपके समक्ष कार्यक्रम चला जाएगा। हरियाणा के सभी 90 विधानसभा हलकों में विकल्प आपके समक्ष के कार्यक्रम होंगे। नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी के अध्यक्ष उदयभान विकल्प आपके समक्ष कार्यक्रम के लोगों के बीच तहत जाएंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply