HARYANA NEWS: हुड्डा ने भाजपा सरकार पर कसा तंज, कहा- हरियाणा में कई गैंग इस समय एक्टिव हो रही है
HARYANA NEWS: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में क्राइम और बेरोजगारीबढ़ रहा है , हरियाणा में कई गैंग वारदात को अंजाम दे रही है। साथ ही हुड्डा ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडापर तंज कसा।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार क्राइम और बेरोजगारी बढ़ रही है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कई गैंग इस समय एक्टिव हो रही है। और आए दिन वारदातें कर रही हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 21 जनवरी को कुरुक्षेत्र में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचेंगे।
महिपाल ढांडा पर कसा तंज
वही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पर तंज कसते हुए कहा कि महिपाल ढांडा को बोलते समय संयम रखना चाहिए। महिपाल ढांडा को समझना चाहिए कि अब वह रामलीला में काम नहीं कर रहे हैं। वह हरियाणा प्रदेश में मंत्री के पद पर हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने मनरेगा का सिर्फ नाम ही नहीं बदला है बल्कि पूरी योजना को ही खत्म करने का काम किया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply