HARYANA NEWS: प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सीएम मनोहर लाल की ऐतिहासिक शुरुआत, कहा-युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना है
करनाल: हरियाणा केकरनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने साइकिल भी चलाई। इसके साथ ही सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि ये साइकिल यात्रा 25 दिन तक प्रदेश के हर जिले में जाएगी। हमारा लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार सभी एनजीओ, संस्थाएं मिलकर नशे के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि 5 मई को संत कबीर कुटीर से साधु संतों ने हरियाणा में नशा मुक्ति के अभियान की शुरुआत की। यह साइक्लोथॉन सभी 22 जिलों में यात्रा करेगी। हरियाणा का युवा हर क्षेत्र में नाम कमा रहा है। खेल से लेकर सेना में हर जगह हरियाणा के युवा का विशेष महत्व है। सेवा में हर दसवां सैनिक हरियाणा का जवान है।अभी हाल ही में लॉन्च किए गए चंद्रयान में भी हरियाणा के युवा वैज्ञानिकों ने अपना परचम लहराया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में बड़ी घोषणा की है। अब जिले में हर मंगलवार को कार फ्री डे रहेगा। सभी सरकारी अधिकारी साइकिल से ही यात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा मैं स्वयं भी अगर करनाल आऊंगा,तो मंगलवार को साइकिल से ही यात्रा करूंगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply