Haryana News : कनीना में CM मनोहर लाल ने किया जनसंवाद, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
महेंद्रगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा के कनीना, गांव सुंदरह व अटेली में जनसवांद कार्यक्रम में पंहुचे। जंहा उनके साथ अटेली के विधायक सीताराम यादव, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव व गांव के सरपंच मंच पर उपस्थित रहे। उन्होंने यंहा लोगों से जनसवांद कार्यक्रम में सीधा सवांद किया।
उन्होंने इस दौरान उपस्थित लोगों ने जो भी अपनी समस्या रखी मुख्यमंत्री ने उनका तुरंत समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। आज गांव में जिनका जन्मदिन है उन्हे गिफ्ट देकर उनको बधाई दी गई। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को बताया और उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया। वहा उपस्थित लोगों से लिखित में जनसमस्या और सुझाव भी लिए। इस बारे में काहकी इन सभी पर अवश्य ही कार्यवाही होंगी। मुख्यमंत्री ने सुंदरह गांव में पीएचसी खोलने की घोषणा करते हुए कहकी इसकी फिजीबिलिटी चेक करवा ली जाएगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज कनीना (महेंद्रगढ़) में लगभग ₹10करोड़ की लागत से बनी 6सड़कों का उद्घाटन व शिलान्यास किया तथा जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया और बाकी की समस्याओं हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर भी वितरित की और ₹25करोड़ की लागत से क्षेत्र की सड़कों के नवीनीकरण, गंदे पानी की निकासी की परियोजनाओं व स्ट्रीट लाईट्स रिपेयरिंग कार्यों को भी मंजूरी दी।
इसके साथ ही मनोहर लाल ने कहा कि कनीना में रेलवे लाइन पर फाटक के लिए केंद्र को पत्र लिखा जाएगा व ₹12 करोड़ की लागत से महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड भी जल्द बनकर पूरी होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply