न पेट्रोल... न डीजल और न ही CNG, अब सूरज की रोशनी से चलेंगी कार
TeslaPowerwall:अमेरिकन इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Teslaने भारत में अपने वाहनों को लॉन्च करने की तैयारियां शुरू कर दी है, हाल ही में टेस्ला इंडिया एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने पुणे मे अपने ऑफिस की शुरुआत की है। टेस्ला मुख्य तौर पर इंडिया में बैटरी स्टोरज सिस्टम बनाने और उसे बेचने की तैयारी कर रही है। बता दें, कि एलन मस्क की कंपनी ने भारत मे एक बैटरी स्टोरेज सिस्टम प्लांट लगाने का प्रपोजल दिया है, जिसका नाम पावरवाल है।
रिपोर्ट के अनुसार 'पावरवॉल' (Powerwall) बैटरी स्टोरज सिस्टम रात के समय में सोलर पैनल और ग्रिड्स के माध्यम से पावर स्टोर करता है। पिछले कुछ हफ्तो से Teslaभारत में लगभग अपने नए इलेक्ट्रिक वाहन की फैक्र्टी को स्थापित करने के बारे में बोल रहा है। कुछ दिन पहले एक खबर आई थी, जिसमें बताया गया था कि कंपनी भारत में 24,000डॉलर यानि 20 लाख रुपये की कीमत वाली एक कार बनाने की योजना बना रही है।
हाल ही में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी दौरे पर थे, तब टेस्ला कंपनी के सीईओ ने एलन मस्कल ने उनसे मुलाकात की थी, जिसके बाद भारत में टेस्ला की एंट्री की तेजी से चर्चा होने लगी थी।
जाने क्या है 'पावरवॉल'
आपको बता दें, कि Powerwall एक इंटिग्रेटेड बैटरी सिस्टम है, जोकि ग्रिड बंद होने पर बैकअप के लिए सौर ऊर्जा से पावर को स्टोर करता है। साथ ही ये बिजली कटौती का पता लगाता है, ये सिस्टम घर और इलेक्ट्रिक वाहन को बैकअप पावर से बिजली देता है। ये सिस्टम सूरज की रोशनी से ऑटोमेटिक तरीके से रिचार्ज करता है।
जाने इसकी कीमत
आज के समय मे दो पावरवॉल उपलब्ध है, एक पावरवॉल 2 और दूसरा पावरवॉल प्लस है, कैलिफ़ोर्निया में पावरवॉल की कीमत 5,500 डॉलर यानि 45,000 रुपये से अधिक है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply