Haryana Crime: जुए और सट्टे की लत ने एक पति को बना दिया हैवान, पत्नी को उतारा मौत के घाट
कैथल: हरियाणा के कैथल में जुएं और सट्टे की लत ने एक पति को हैवान बना दिया और पैसे के लिए पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
सुदकन निवासी बाला की शादी काफी साल पहले बात्ता निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। और शादी के बाद कुलदीप घर चार लड़कियों ने जन्म लिया। इसी बीच कुलदीप को सट्टे और जुए की लत लग गई। इस लत को पूरा करने के लिए कुलदीप अक्सर बाला से पैसे की डिमांड करता था और आनाकानी करने पर दोनों के बीच झगड़ा भी होता था परंतु आज जब घर में कोई मौजूद नहीं था तो एक बार फिर से कुलदीप ने बाला से पैसे की डिमांड की। मना करने पर कुलदीप ने बाला की पीट-पीटकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी और फरार हो गया।
कोचिंग से लौटने पर बाला की बेटी को बाला मृत हालत में मिली। जिसके बाद उसकी बेटे ने शोर मचाया। लड़की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस और मायका पक्ष को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के भाई की शिकायत पर कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply