इत्तेफाक से मोटरसाइकिल में चुन्नी फंसने से हुई महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
Jhajjar RoadAccident: हरियाणा के झज्जर के गांव कोट के पास इत्तेफाक से मोटरसाइकिल में महिला की चुन्नी फंसने से सड़क हादसा हुआ था। वहीं सड़क हादसे मे महिला को गहरी चोटे आई थी जिसके बाद महिला के पति ने तुरंत हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहा पर डॉक्टरों की टीम ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
वहीं जानकारी अनुसार 28 वर्षीय पूजा पत्नी जयपाल निवासी दिल्ली अपने पति जयपाल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर झज्जर शहर में बच्चों के डॉक्टर के पास अपने एक साल के बेटे दिव्यांश को दवाई दिलाने के लिए आ रही थी। जब वह झज्जर के गांव कोर्ट के पास पहुंची। तो इत्तेफाक से उसकी चुन्नी मोटरसाइकिल में फस गई और मोटरसाइकिल सड़क पर गिरने से पूजा को गहरी चोटे आई जिसके कारण पूजा की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में पूजा के पति जयपाल और उसके बेटे दिव्यांश को भी चोटे आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के दो बेटे हैं। जिसमें एक बेटा एक साल का है और दूसरा बेटा पांच साल का है।
चुन्नी फंसने से हुई महिला की मौत
वहीं झज्जर सदर थाना से आए जांच अधिकारी एचसी विश्व प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झज्जर बादली मार्ग पर कोट गांव के पास इत्तेफाक से मोटरसाइकिल में महिला की चुन्नी फंसने से सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक महिला की मौत हुई है। जिस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतका पूजा के पति जयपाल के बयान पर 174 की इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply